न्यू ऑफ रोडिंग बाइक: 2025 Yezdi Adventure नई डिजाइन और फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, एक्स-शोरूम कीमत 2.15 लाख रुपए

2025 Yezdi Adventure नई डिजाइन और फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, एक्स-शोरूम कीमत 2.15 लाख रुपए
  • इसमें नया टैंक और ग्राफिक्स दिए गए हैं
  • इस बाइक में नए फीचर्स भी दिए गए हैं
  • इसे 6 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जावा येजदी मोटरसाइकिल (Jawa Yezdi Motorcycle) ने भारतीय बाजार में अपनी ऑफ रोडिंग बाइक एडवेंचर (2025 Adventure) को अपडेट किया है। कंपनी ने इसकी डिजाइन में मामूली बदलाव किए है। इसमें नया टैंक और ग्राफिक्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें नए फीचर्स भी दिए गए हैं। 2025 Yezdi Adventure को 6 कलर ऑप्शन फॉरेस्ट ग्रीन (मैट), डेजर्ट खाकी (मैट), ऑसेन ब्लू (मैट), टॉर्नेडो ब्लैक (मैट), बॉल्फ ग्रे (ग्लोस) और ग्लेशियर व्हाइट (ग्लोस) में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

2025 Yezdi Adventure की कीमत

इस बाइक को 2022 के बाद दूसरी बार अपडेट किया गया है। इससे पहले बाइक को बीते साल 2024 में भी अपडेट किया गया था। फिलहाल, 2025 मॉडल में नए अपडेट के साथ बाइक की कीमत में बढ़ गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख 14 हजार 900 रुपए रखी गई है, जो कि 2 लाख 26 हजार 900 रुपए तक जाती है।

2025 Yezdi Adventure में क्या नया?

नई Yezdi Adventure में एक नया हेडलाइट क्लस्टर दिया गया है। इसमें एक तरफ मल्टी-रिफ्लेक्टर हेडलाइट है और दूसरी तरफ प्रोजेक्टर लाइट है। बाइक में ट्विन LED टेल लाइट भी दी गई हैं। इसके अलावा, बाइक में नई रैली-स्टाइल बीक, नए डेकल्स, साथ ही नया टैंक और नए ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। इसमें नया और अट्रैक्टिव फ्रंट फेंडर और अपग्रेडेड विंडस्क्रीन दी गई है।

फीचर्स की बात करें तो बाइक में LED लाइट्स, LCD डिस्प्ले, एडजस्टेबल वाइजर, ट्रैक्शन कंट्रोल और तीन ABS मोड- रोड, रेन और ऑफ-रोड दिए गए हैं। इसकी सीट कुशनिंग और फैब्रिक को भी बदला गया है। वहीं पीछे की तरफ भी स्प्लिट लाइटिंग थीम मिलती है। इसमें अब डुअल-एलईडी टेल लाइट्स दी गई है।

इसमें सस्पेंशन के लिए 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क और सात-स्टेप, प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक दिए गए हैं। इसमें 21-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर, वायर-स्पोक व्हील मिलता है। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 320mm डिस्क और पीछे की तरफ 240mm डिस्क दिया गया है।

2025 Yezdi Adventure इंजन और पावर

इस बाइक में 334cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 29.20bhp की पावर और 29.6Nm का टॉर्क प्रदान करता है। इसे असिस्ट और स्लिप क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Created On :   4 Jun 2025 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story