Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में फिर आई तेजी, चांदी की चमक भी बढ़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। दोनों ही धातुओं के दाम में जबरदस्त तेजी देखी गई है। आज (06 अक्टूबर 2025, सोमवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में करीब 700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव भी 1800 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़े हैं।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,09,590 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,19,540 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,09,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,19,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,09,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,19,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,09,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,19,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,09,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,19,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,09,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,19,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,09,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,19,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,09,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,19,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,09,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,19,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में करीब 1800 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,54,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   6 Oct 2025 12:35 PM IST