Sona- Chandi Ka Bhav: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव भी बढ़े, जानिए आपके शहर में गोल्ड- सिल्वर के लेटेस्ट रेट

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 93,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,16,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। आज (07 अगस्त 2025, गुरुवार) सोना- चांदी (Gold- Silver) दोनों की ही कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की की कीमत में जहां करीब 100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। वहीं, सफेद धातु यानि कि चांदी में भी करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 93,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब है। ऐसे में यदि आप गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,340 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
93,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो यह एक बार फिर से 1 लाख 15000 रुपए के पार पहुंच गई है। इसकी कीमत में आज करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखी गई है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,16,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   7 Aug 2025 12:37 PM IST