Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी की कीमतों में फिर आई मामूली गिरावट, जानिए प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में फेरबदल जारी है। फिलहाल, दोनों ही धातुओं के दाम में मामूली गिरावट देखी गई है। आज (1 अगस्त 2026, शनिवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में करीब 280 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में भी 700 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,31,460 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,43,420 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,459 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,309 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,359 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,309 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,459 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,309 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,459 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,359 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें 700 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद फिलहाल अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,18,130 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   1 Aug 2026 10:45 AM IST











