Sona- Chandi Ka Bhav: सप्ताह के तीसरे दिन भी टूटा सोने का भाव, चांदी हुई महंगी

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 97,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,09,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में निरंतर उतार- चढ़ाव देखने को मिलता है। लेकिन, आज यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन राहत मिली है। आज (11 जून 2025, बुधवार) गोल्ड के रेट में महज 10 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की मामूली गिरावट देखी गई है। लेकिन, चांदी के रेट में करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,620 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,720 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,620 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की अपेक्षा करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में आज सिल्वर 1,09,100 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On :   11 Jun 2025 11:50 AM IST