Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की चमक में गिरावट, चांदी के भाव नए आसमान पर पहुंचे

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 98,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,19,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने (Gold) की चमक बीते दिनों खूब बढ़ी, लेकिन अब चांदी भी दिन-ब-दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। आलम ये है कि इसके भाव अब तक की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। बात करें आज (15 जुलाई 2025, मंगलवार) की तो यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में करीब 200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की राहत देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु यानि कि सिल्वर के रेट में करीब 4000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,770 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,820 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,770 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,770 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,820 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो यह नए आसमान पर जा पहुंची हैं। सिल्वर के रेट में करीब 4000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। ऐसे में आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,19,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   15 July 2025 12:06 PM IST