Sona- Chandi Ka Bhav: अक्षय तृतीया से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक में आई तेजी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय तृतीया से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में हलचल देखी जा रहा है। एक दिन पहले दोनों धातुओं के दाम में बढ़त आई थी। वहीं आज (17 अप्रैल 2026, गुरुवार) गोल्ड के रेट में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, सिल्वर के रेट में आज भी तेजी आई है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 400 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम में करीब 1,050 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,360 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,120 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,351 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,201 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,251 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,201 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,351 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,201 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,351 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,251 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 1,050 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,50,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   17 April 2026 1:30 PM IST










