Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में आया उछाल, चांदी की चमक में भी हुआ इजाफा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में एक दिन की राहत के बाद फिर से तेजी आई है। आज (16 अप्रैल 2026, गुरुवार) दोनों ही धातुओं के दाम में बढ़त देखने को मिली है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 730 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम में करीब 2,350 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,980 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,54,980 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,42,065 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,54,830 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,915 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,54,880 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,965 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,54,830 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,915 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,54,980 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,42,065 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,54,830 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,915 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,54,980 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,42,065 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,54,880 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,41,965 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 2,350 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,54,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि, 29 जनवरी 2026 को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
Created On :   16 April 2026 12:40 PM IST










