Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बढ़त, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए पेट्रोल- डीजल के दाम?

कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बढ़त, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए पेट्रोल- डीजल के दाम?
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (16 अप्रैल 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 96.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हलचल जारी है। फिलहाल एक बार फिर से इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 96 डॉलर के पार जा पहुंची है। इस बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) की ओर से ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार, आज (16 अप्रैल 2026, गुरुवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियों ने 3 साल से भी अधिक समय से पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव अपनी ओर से नहीं किया है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 19 पैसे बढ़कर 107.49 रुपए और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल 03 पैसे बढ़कर 102.99 रुपए और डीजल 07 पैसे महंगा होकर 91.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 26-26 पैसे बढ़कर क्रमश: 101.19 रुपए और 92.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, गुड़गांव में पेट्रोल 03 पैसे कम होकर 95.48 रुपए और डीजल 04 पैसे घटकर 87.94 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में भी पेट्रोल और डीजल 11-11 पैसे कम होकर क्रमश: 105.23 रुपए और 91.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली कमी आई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (16 अप्रैल 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 96.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे एक दिन पहले भी कच्चे तेल कीमत 94.69 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   16 April 2026 11:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story