Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में आई तेजी, चांदी के दाम एक बार फिर गिरे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इन दिनों लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज (17 जुलाई 2026, शुक्रवार) भी दोनों ही धातुओं के दाम एक बार फिर से धड़ाम हो गए है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में करीब 710 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में भी 1,870 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक की कमी आई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,29,960 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,41,780 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
Created On :   17 July 2026 1:16 PM IST











