Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर के नीचे आईं, जानिए पेट्रोल- डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बीते दिन गिरावट के बाद आज भी कमजोरी नजर आई है और फिलहाल भाव 85 डॉलर के नीचे आ गया है। इसी बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (17 जुलाई 2026, शुक्रवार) भी ईंधन के रेट में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुड़गांव में पेट्रोल 102.69 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 101.92 रुपए और डीजल 95.37 रुपए प्रति लीटर है। बैंगलोर में पेट्रोल 110.89 रुपए और डीजल 98.80 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.81 रुपए और डीजल 100.52 रुपए प्रति लीटर है। इसी प्रकार चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जयपुर में पेट्रोल 112.89 रुपए और डीजल 97.98 रुपए प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 101.92 रुपए और डीजल 95.41 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, पटना में पेट्रोल 113.35 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (16 जुलाई 2026) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 84.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 84.80 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   17 July 2026 12:25 PM IST











