Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 349 अंकों की तेजी, निफ्टी 24160 के पार खुला

सेंसेक्स में 349 अंकों की तेजी, निफ्टी 24160 के पार खुला
  • आज सेंसेक्स 349.05 अंक ऊपर 77,535.92 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 90.85 अंक ऊपर 24,163.60 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (17 जुलाई 2026, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स महज 349.05 अंक यानि कि 0.45 प्रतिशत ऊपर 77,535.92 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 90.85 अंक यानि कि 0.38 प्रतिशत ऊपर 24,163.60 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1045 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1187 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में जियो फाइनेंशियल, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर विप्रो, नेस्ले, टाटा कंज्यूमर, हिंडाल्को और सिप्ला के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 208.79 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत ऊपर 77,395.66 पर और निफ्टी 63.70 अंक यानि कि 0.26 प्रतिशत ऊपर 24,136.45 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले शुक्रवार की सुबह इसमें मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 96.29 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 96.25 रुपए प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 96.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (16 जुलाई 2026, गुरुवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 225.87 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत बढ़कर 77,411.30 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 67.30 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत बढ़कर 24,145.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स महज 1.44 अंक यानि कि 0.00 प्रतिशत बढ़कर 77,186.87 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 5.75 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत बढ़कर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   17 July 2026 10:50 AM IST

Tags

Next Story