दमदार एसयूवी का स्पेशल एडिशन: TATA ने लॉन्च की नई Harrier और Safari Stealth Edition, दमदार ब्लैक थीम के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

TATA ने लॉन्च की नई Harrier और Safari Stealth Edition, दमदार ब्लैक थीम के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
नए एडिशन को खास मैट ब्लैक एक्सटीरियर, ऑल-ब्लैक प्रीमियम इंटीरियर और कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर एसयूवी Harrier और Safari के नए Stealth Edition को लॉन्च कर दिया है। नए एडिशन को खास मैट ब्लैक एक्सटीरियर, ऑल-ब्लैक प्रीमियम इंटीरियर और कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इन दोनों एसयूवी को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो स्टाइल, प्रीमियम लुक और दमदार रोड प्रेजेंस वाली एसयूवी चाहते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियां...

Harrier और Safari Stealth Edition की कीमत

कंपनी ने Harrier Stealth Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.43 लाख रुपए रखी है, जबकि Safari Stealth Edition की शुरुआती कीमत 24.09 लाख रुपए है। दोनों मॉडल्स के टॉप वेरिएंट की कीमत क्रमशः 26.01 लाख रुपयए और 26.76 लाख रुपए तक जाती है। इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही डिलीवरी भी शुरू होने की उम्मीद है।

Harrier और Safari Stealth Edition में क्या खास?

नई Harrier और Safari Stealth Edition का सबसे बड़ा आकर्षण इसका Stealth Black एक्सटीरियर है। एसयूवी में मैट स्टेल्थ ब्लैक पेंट, 19-इंच के मैट ब्लैक अलॉय व्हील्स और फ्रंट फेंडर पर 'Stealth' बैजिंग दी गई है। यह नया डिजाइन दोनों एसयूवी को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है।

बात करें इंटीरियर की तो इनके Carbon Noir थीम के साथ पूरी तरह ब्लैक केबिन दिया गया है। सीटों पर प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री, आधुनिक डैशबोर्ड डिजाइन और हाई-क्वालिटी फिनिश इसे लग्जरी फील देती है। फीचर्स के तौर पर इसमें बड़ा 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम साउंड सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

नई Harrier और Safari Stealth Edition में ADAS Level-2+, 360-डिग्री कैमरा, मल्टीपल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

Stealth Edition में मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं। पेट्रोल मॉडल में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और डीजल मॉडल में 2.0-लीटर Kryotec टर्बो डीजल इंजन मिलता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आते हैं।

Created On :   13 July 2026 5:33 PM IST

Tags

Next Story