न्यू यामाहा बाइक: Yamaha ने लॉन्च की FZ Blue Flex, E20 से E85 इथेनॉल फ्यूल पर दौड़ेगी ये बाइक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने भारतीय बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल FZ Blue Flex लॉन्च कर दी है। यह नई बाइक E20 से लेकर E85 (20% से 85% इथेनॉल मिश्रित) ईंधन पर चलने में सक्षम है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,24,240 रुपए (दिल्ली) तय की है।
इस लॉन्च के साथ Yamaha, Flex Fuel सेगमेंट में एंट्री करने वाली नई कंपनी बन गई है। इससे पहले सुजुकी अपनी Gixxer SF 250 FFV और हीरो अपनी Splendor और HF Deluxe के साथ इस सेगमेंट में कदम रख चुकी है।
यह भी पढ़े -Nissan Tekton भारत में 10.49 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च, Creta-Seltos को मिलेगी कड़ी टक्कर
Yamaha FZ Blue Flex में क्या खास?
डिजाइन की बात करें तो FZ Blue Flex का लुक मौजूदा FZ सीरीज जैसा ही रखा गया है। हालांकि, इसमें फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के अनुरूप इंजन और फ्यूल सिस्टम में जरूरी बदलाव किए गए हैं। बाइक में एलईडी हेडलाइट मिलती है। इसमें पहले की तरह ही LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, फ्यूल गेज और बाकी चीजें शामिल हैं।
यह भी पढ़े -Xiaomi ने पेश की 'SkyNomad' SUV: इसकी सीटें सरकाते ही बन जाएगा ऑफिस, नए Kunlun आर्किटेक्चर पर बनी है ईवी
FZ Blue Flex में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो Bosch एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ मिलकर काम करते हैं। इसके कुछ खास फीचर्स में इन-बिल्ट साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच, 140mm चौड़ा रियर रेडियल टायर और इंजन काउल शामिल है।
यह भी पढ़े -दुनिया की सबसे पावरफुल मैनुअल हाइपर कार Hennessey Venom F5-M से 9 जुलाई को उठेगा पर्दा, गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड 2026 में करेगी एंट्री
इंजन और परफॉर्मेंस
नई FZ Blue Flex में 149cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर Blue Core इंजन दिया गया है, जिसे फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के अनुरूप तैयार किया गया है। यह इंजन E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बेहतर परफॉर्मेंस करने में सक्षम है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि बाइक लगभग 11.7 PS की पावर और 12.8 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
Created On :   11 July 2026 5:21 PM IST










