कॉम्पैक्ट एसयूवी: Kia ने पेश की नई Seltos Hybrid, दमदार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगी ज्यादा माइलेज और प्रीमियम फीचर्स

Kia ने पेश की नई Seltos Hybrid, दमदार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगी ज्यादा माइलेज और प्रीमियम फीचर्स
कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी बेहतर माइलेज, कम उत्सर्जन और पहले से अधिक आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Seltos के नए Hybrid मॉडल से पर्दा उठा दिया है। नई Seltos Hybrid को मॉडर्न डिजाइन, एडवांस हाइब्रिड पावरट्रेन और कई प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी बेहतर माइलेज, कम उत्सर्जन और पहले से अधिक आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। फिलहाल यह मॉडल ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया है, जबकि भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Kia Seltos Hybrid में क्या खास?

Kia ने अपनी सेकंड जनरेशन की Seltos के साथ पहली बार Hybrid पावरट्रेन का विकल्प पेश किया है। नई एसयूवी को आकर्षक एक्सटीरियर और पहले से ज्यादा प्रीमियम केबिन के साथ तैयार किया गया है। इसका डिजाइन Kia की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है, जिसमें नई एलईडी लाइटिंग, बोल्ड फ्रंट ग्रिल और दमदार एसयूवी स्टाइल देखने को मिलता है।

इंटीरियर की बात करें तो नई Seltos Hybrid में बड़ा डिजिटल डिस्प्ले सेटअप, डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस कनेक्टिविटी और प्रीमियम केबिन फिनिश जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ज्यादा लेगरूम और बड़ा बूट स्पेस भी उपलब्ध कराया गया है।

सेफ्टी के लिहाज से नई एसयूवी काफी मजबूत नजर आती है। इसमें लेवल-2 ADAS के तहत फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और कई अन्य आधुनिक सुरक्षा फीचर्स शामिल किए गए हैं।

इंजन और परफोर्मेंस

नई Kia Seltos Hybrid में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन दिया गया है। यह हाइब्रिड सिस्टम लगभग 141 हॉर्सपावर की पावर और 265 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और कुछ बाजारों में इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव (e-AWD) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का लक्ष्य बेहतर माइलेज के साथ स्मूद और साइलेंट ड्राइविंग एक्सपीरियंस देना है।

भारत में कब आएगी?

Kia ने अभी भारतीय बाजार में Seltos Hybrid की लॉन्चिंग की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि कंपनी ने हाल ही में भारत में अपने इलेक्ट्रिफाइड पोर्टफोलियो को बढ़ाने के संकेत दिए हैं और हाइब्रिड मॉडल लाने की तैयारी भी जताई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में Seltos Hybrid भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकती है।

Created On :   11 July 2026 6:12 PM IST

Tags

Next Story