Share Market Closing Bell:: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 964 अंकों की तेजी, निफ्टी 24330 के पार बंद हुआ

मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 964 अंकों की तेजी, निफ्टी 24330 के पार बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (17 जुलाई 2026, शुक्रवार) मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स महज 964.58 अंक यानि कि 1.25 प्रतिशत ऊपर 78,151.45 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 261.55 अंक यानि कि 1.09 प्रतिशत ऊपर 24,334.30 के स्तर पर बंद हुआ।

Created On :   17 July 2026 3:49 PM IST

Next Story