Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 462 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24100 के नीचे खुला

सेंसेक्स में 462 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24100 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 462.88 अंक गिरकर 77,153.52 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 118.00 अंक गिरकर 24,093.00 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (14 जुलाई 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 462.88 अंक यानि कि 0.60 प्रतिशत गिरकर 77,153.52 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 118.00 अंक यानि कि 0.49 प्रतिशत गिरकर 24,093.00 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 908 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1363 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में हिंडाल्को, ओएनजीसी, टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एचसीएल टेक, श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 264.86 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत गिरकर 77,351.54 पर और निफ्टी 125.30 अंक यानि कि 0.52 प्रतिशत गिरकर 24,085.70 पर कारोबार करता नजर आया।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले मंगलवार की सुबह इसमें 32 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 95.94 पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 95.70 पर खुला था और शाम को यह 95.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (13 जुलाई 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 670.83 अंक यानि कि 0.86 प्रतिशत गिरकर 76,898.56 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 194.00 अंक यानि कि 0.80 प्रतिशत गिरकर 24,012.90 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 47.01 अंक यानि कि 0.06 प्रतिशत बढ़कर 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 4.10 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत बढ़कर 24,211.00 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   14 July 2026 11:03 AM IST

Tags

Next Story