Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 232 अंकों की तेजी, निफ्टी 24330 के पार खुला

सेंसेक्स में 232 अंकों की तेजी, निफ्टी 24330 के पार खुला
आज सेंसेक्स 232.14 अंक बढ़कर 77,996.05 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 65.70 अंक बढ़कर 24,336.55 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (06 जुलाई 2026, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 232.14 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत बढ़कर 77,996.05 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 65.70 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत बढ़कर 24,336.55 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1486 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1065 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 234 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अडानी एंटरप्राइजेज और ICICI बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, TCS, टेक महिंद्रा, विप्रो और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 509.66 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत बढ़कर 78,273.57 पर और निफ्टी 119.75 अंक यानि कि 0.49 प्रतिशत बढ़कर 24,390.60 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले सोमवार की सुबह रुपया इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 95.23 प्रति डॉलर पर सपाट खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 95.21 प्र​ति डॉलर पर खुला था और शाम को यह​ 95.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते सत्र (03 जुलाई 2026, शुक्रवार) में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 450.78 अंक यानि कि 0.58 प्रतिशत बढ़कर 77,952.90 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 138.75 अंक यानि कि 0.57 प्रतिशत बढ़कर 24,314.45 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 261.79 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत बढ़कर 77,763.91 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 95.15 अंक यानि कि 0.39 प्रतिशत बढ़कर 24,270.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   6 July 2026 10:17 AM IST

Tags

Next Story