Share Market Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 521 अंक उछला, निफ्टी 24430 के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (06 जुलाई 2026, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 521.16 अंक यानि कि 0.67 प्रतिशत बढ़कर 78,285.07 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 159.50 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत बढ़कर 24,430.35 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 1924 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 2226 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 185 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, बजाज ऑटो और एमएंडएम के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, TCS, मैक्स हेल्थकेयर, बजाज फिनसर्व और कोल इंडिया के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें कोटक बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, अडाणी पोर्ट्स और एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले सोमवार को इसमें 18 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 95.40 पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.23 प्रति डॉलर पर सपाट खुला था। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 95.21 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 95.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 232.14 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत बढ़कर 77,996.05 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 65.70 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत बढ़कर 24,336.55 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते सत्र (03 जुलाई 2026, शुक्रवार) में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को भी यह बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 261.79 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत बढ़कर 77,763.91 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 95.15 अंक यानि कि 0.39 प्रतिशत बढ़कर 24,270.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   6 July 2026 3:56 PM IST










