Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 105 अंकों की तेजी, निफ्टी 24400 के पार खुला

सेंसेक्स में 105 अंकों की तेजी, निफ्टी 24400 के पार खुला
आज सेंसेक्स 105.87 अंक बढ़कर 78,390 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 40.15 अंक बढ़कर 24,470 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (07 जुलाई 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 105.87 अंक यानि कि 0.14 प्रतिशत बढ़कर 78,390.94 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 40.15 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत बढ़कर 24,470.50 के स्तर पर खुला।

देखा जाए तो यह लगातार पांचवां दिन है जतब बाजार में बढ़त रही है। शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 1246 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1120 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 172 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस, एटरनल, इंफोसिस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर ट्रेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 243.94 अंक यानि कि 0.31 प्रतिशत बढ़कर 78,529.01 पर और निफ्टी 22.65 अंक यानि कि 0.09 प्रतिशत बढ़कर 24,453 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले मंगलवार की सुबह इसमें 7 पैसे की मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 95.33 प्रति डॉलर पर मामूली बढ़त के साथ खुला। जबकि, एक दिन पहले रुपया 95.23 प्रति डॉलर पर सपाट खुला था और शाम को यह 95.40 पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 232.14 अंक यानि कि 0.30 प्रतिशत बढ़कर 77,996.05 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 65.70 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत बढ़कर 24,336.55 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 521.16 अंक यानि कि 0.67 प्रतिशत बढ़कर 78,285.07 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 159.50 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत बढ़कर 24,430.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   7 July 2026 10:57 AM IST

Tags

Next Story