Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 104 अंकों की तेजी, निफ्टी 24400 के करीब बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (07 जुलाई 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 104.35 अंक यानि कि 0.13 प्रतिशत बढ़कर 78,180.72 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.65 अंक यानि कि 0.13 प्रतिशत बढ़कर 24,398.70 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 1492 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2554 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक्नोलॉजीज, टाइटन कंपनी और SBI लाइफ इंश्योरेंस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर ट्रेंट, अडानी एंटरप्राइजेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अडानी पोर्ट्स और सिप्ला के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एचसीएल टेक, टेक महिन्द्रा, इन्फोसिस, टाइटन, इटरनल और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 16 कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। इनमें ट्रेंट, अडाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एलएंडटी, रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले मंगलवार को सुबह इसमें 43 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 94.97 पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.33 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले रुपया 95.23 प्रति डॉलर पर सपाट खुला था और शाम को यह 95.40 पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 105.87 अंक यानि कि 0.14 प्रतिशत बढ़कर 78,390.94 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 40.15 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत बढ़कर 24,470.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 521.16 अंक यानि कि 0.67 प्रतिशत बढ़कर 78,285.07 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 159.50 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत बढ़कर 24,430.35 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   7 July 2026 3:40 PM IST










