Share Market Opening Bell: बाजार की रफ्तार पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स में 420 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24270 के नीचे खुला

बाजार की रफ्तार पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स में 420 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24270 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 420.78 अंक गिरकर 77,759.94 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 134.10 अंक गिरकर 24,264.60 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (08 जुलाई 2026, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 420.78 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत गिरकर 77,759.94 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 134.10 अंक यानि कि 0.55 प्रतिशत गिरकर 24,264.60 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 848 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1415 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 145 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में ओएनजीसी, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, सिप्ला, विप्रो और सन फार्मा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और आयशर मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार करते नजर आए। इस दौनान सेंसेक्स 40.19 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत गिरकर 78,140.53 पर और निफ्टी 16.65 अंक यानि कि 0.07 प्रतिशत गिरकर 24,382.05 पर कारोबार कर रहा था।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले बुधवार की सुबह इसमें 19 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 95.16 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले मंगलवार की सुबह रुपया 95.33 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 94.97 पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (07 जुलाई 2026, मंगलवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 105.87 अंक यानि कि 0.14 प्रतिशत बढ़कर 78,390.94 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 40.15 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत बढ़कर 24,470.50 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 104.35 अंक यानि कि 0.13 प्रतिशत बढ़कर 78,180.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 31.65 अंक यानि कि 0.13 प्रतिशत बढ़कर 24,398.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   8 July 2026 10:23 AM IST

Tags

Next Story