Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 561 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24100 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (14 जुलाई 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 561.46 अंक यानि कि 0.72 प्रतिशत गिरकर 77,054.94 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 158.95 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,052.05 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 1422 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2632 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 190 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, श्रीराम फाइनेंस, एचडीएफसी लाइफ, टाटा मोटर्स और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, अपोलो हॉस्पिटल्स, सन फार्मा, टीसीएस और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें एचसीएल टेक, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एमएंडएम और एलएंडटी के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 6 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें भारती एयरटेल, टीसीएस, सनफार्मा, टाटा स्टील और अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले मंगलवार को इसमें 58 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 96.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.94 पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 95.70 पर खुला था और शाम को यह 95.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 462.88 अंक यानि कि 0.60 प्रतिशत गिरकर 77,153.52 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 118.00 अंक यानि कि 0.49 प्रतिशत गिरकर 24,093.00 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (13 जुलाई 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 47.01 अंक यानि कि 0.06 प्रतिशत बढ़कर 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 4.10 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत बढ़कर 24,211.00 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   14 July 2026 3:47 PM IST









