Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर पार पहुंची, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट?

कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर पार पहुंची, जानिए आपके शहर में कितने बदल गए पेट्रोल- डीजल के लेटेस्ट रेट?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से युद्ध शुरू होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी आई है। हालांकि, इसका कोई असर देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम पर नहीं हुआ है। भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने बीते दिनों जो इजाफा किया वह आज (14 जुलाई 2026, मंगलवार) भी बरकरार है। लेकिन, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपए और डीजल 98.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 110.49 रुपए और डीजल 102.15 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हैदराबाद में भी पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 113.19 रुपए में और डीजल 98.25 रुपए में उपलब्ध है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं पटना में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

Created On :   14 July 2026 12:25 PM IST

Next Story