Petrol- Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानिए दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (11 जुलाई 2026, शनिवार) के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय करों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग हैं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जानना जरूरी है।
यह भी पढ़े -Nissan Tekton भारत में 10.49 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च, Creta-Seltos को मिलेगी कड़ी टक्कर
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज आज बैंगलोर में पेट्रोल 110.89 रुपए और डीजल 98.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.89 रुपए और डीजल 100.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जयपुर में भी पेट्रोल 113.15 रुपए और डीजल 98.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 114.24 रुपए और डीजल 100.20 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
यह भी पढ़े -Xiaomi ने पेश की 'SkyNomad' SUV: इसकी सीटें सरकाते ही बन जाएगा ऑफिस, नए Kunlun आर्किटेक्चर पर बनी है ईवी
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -दुनिया की सबसे पावरफुल मैनुअल हाइपर कार Hennessey Venom F5-M से 9 जुलाई को उठेगा पर्दा, गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड 2026 में करेगी एंट्री
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (11 जुलाई 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 75.87 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   11 July 2026 9:21 AM IST











