Share Market Closing Bell: मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार
आज सेंसेक्स 1.44 अंक बढ़कर 77,186.87 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5.75 अंक बढ़कर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (16 जुलाई 2026, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स महज 1.44 अंक यानि कि 0.00 प्रतिशत बढ़कर 77,186.87 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.75 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत बढ़कर 24,072.75 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 1947 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2119 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 194 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहा, इसके बाद विप्रो, बजाज फाइनेंस, HCL टेक्नोलॉजीज और मारुति सुजुकी के शेयर शामिल रहे। दूसरी ओर एटरनल, SBI लाइफ इंश्योरेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, HDFC बैंक और श्रीराम फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें इंडिगो, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, मारुति, एमएंडएम और टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले गुरुवार को इसमें 9 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 96.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 96.25 रुपए प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 96.17 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 96.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 225.87 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत बढ़कर 77,411.30 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 67.30 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत बढ़कर 24,145.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (15 जुलाई 2026, बुधवार) बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और शाम को भी यह बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 130.49 अंक बढ़कर 77,185.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 26.45 अंक बढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   16 July 2026 3:59 PM IST

Tags

Next Story