Altroz Price Hike: Tata Altroz को खरीदना हुआ महंगा? कंपनी ने कुछ वेरिएंट्स पर 13,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की

Tata Altroz को खरीदना हुआ महंगा? कंपनी ने कुछ वेरिएंट्स पर 13,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की
टाटा मोटर्स ने Altroz के पेट्रोल, CNG और डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया है। पेट्रोल लाइनअप में बेस Smart+ वेरिएंट की कीमत पहले जैसी ही रखी गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स के आधार पर कीमतों में बदलाव किया है, जिसमें कुछ वेरिएंट्स पर अधिकतम 13,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं, जिससे अब Altroz खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी होगी।

इन वेरिएंट्स की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

टाटा मोटर्स ने Altroz के पेट्रोल, CNG और डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया है। पेट्रोल लाइनअप में बेस Smart+ वेरिएंट की कीमत पहले जैसी ही रखी गई है, जबकि Pure वेरिएंट (मैनुअल और AMT) की कीमत में 5,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अधिकांश अन्य पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत लगभग 3,000 रुपए बढ़ाई गई है।

वहीं, CNG वेरिएंट्स में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Creative S CNG वेरिएंट की कीमत में 13,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है, जो इस मॉडल लाइनअप में सबसे अधिक है। डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में भी बदलाव किया गया है और कुछ ट्रिम्स पर 10,000 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Tata Altroz की नई कीमतें

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद Tata Altroz की एक्स-शोरूम कीमत अब 6.40 लाख रुपए से शुरू होकर 10.80 लाख रुपए के बीच हो गई है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में ऑन-रोड कीमत टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क के कारण अलग हो सकती है।

क्यों बढ़ी कीमत

टाटा मोटर्स पहले ही ऑटो उद्योग में बढ़ती इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल की कीमतों के दबाव के चलते अपने पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है। कंपनी का कहना है कि लागत में वृद्धि का असर कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है और कीमतों में बदलाव मॉडल व वेरिएंट के अनुसार किया गया है।

Created On :   14 July 2026 5:03 PM IST

Tags

Next Story