Sona- Chandi Ka Bhav: आसमान छू रही सोने की कीमतें, चांदी की चमक भी बढ़ी

आसमान छू रही सोने की कीमतें, चांदी की चमक भी बढ़ी
  • 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,220 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • चांदी की कीमत 1,12,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में तेजी का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। ईरान और इजराइल के युद्ध के बीच गोल्ड और सिल्वर दोनों के ही भाव आसमान पर बने हुए हैं। बात करें आज (20 जून 2025, शुक्रवार) की तो यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में बीते दिन के मुकाबले करीब 300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। वहीं, सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में भी करीब 1100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखी गई है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,220 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,220 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,120 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,220 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,220 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,01,120 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो बीते दिन के मुकाबले इसमें करीब 1100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में सिल्वर 1,12,100 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।

Created On :   20 Jun 2025 11:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story