न्यू ऑफ-रोड बाइक: 2025 Honda XL750 Transalp भारत में हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 11 लाख रुपए

- इसमें LED क्लस्टर के साथ रिफ्रेश्ड हेडलाइट दी गई हैं
- रॉस व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध है
- इसमें 755cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरलल-ट्विन इंजन है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा (Honda) ने भारत में अपनी ऑफ-रोड बाइक 2025 एक्सएल750 ट्रांसल्प (2025 Honda XL750 Transalp) को लॉन्च कर दिया है। साथ ही बाइक की बुकिंग होंडा के बिगविंग डीलरशिप्स पर लेना शुरू कर दी है। बाइक की डिलीवरी जुलाई 2025 से शुरू की जा सकती है। इसे रॉस व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। बात करें कीमत की तो, इसे 11 लाख रुपए की एक्स-शोरूम प्राइज के साथ बाजार में उतारा गया है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...
2025 Honda XL750 Transalp में क्या खास?
नई बाइक पिछले मॉडल के मुकाबले में लुक के मामले में काफी स्टाइलिश और स्पोर्टी नजर आती है। इसमें नया नया विंडस्क्रीन, ट्विन LED क्लस्टर के साथ रिफ्रेश्ड बी-एलईडी हेडलाइट दी गई हैं। साथ ही इसके दोनों पहियों पर सुनहरे रंग के फिनिश के साथ वायर-स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।
फीचर्स और हार्डवेयर
बात करें फीचर्स की तो इसमें 5.0-इंच का कलर TFT कंसोल है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक, कॉल, और SMS अलर्ट, बैकलिट स्विचगियर, ऑटोमैटिक टर्न सिग्नल कैंसिलेशन और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 5 राइडिंग मोड स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन, ग्रेवल और यूजर मोड दिया गया है।
इस बाइक में 21-इंच फ्रंट व्हील और 18-इंच रियर व्हील दिए गए हैं। वहीं सस्पेंशन के लिए फ्रंट में शोवा 43mm इनवर्टेड फोर्क और रियर में लिंक-टाइप मोनोशॉक दिया गया है। जबकि, ब्रेकिंग के लिए 310mm डुअल फ्रंट डिस्क और 256mm रियर डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है।
2025 Honda XL750 Transalp इंजन और पावर
XL750 Transalp में 755cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 91.7hp की पावर और 75nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें एक स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
Created On :   19 Jun 2025 4:30 PM IST