न्यू बाइक: 2026 Kawasaki Ninja 250 और Z250 हुई लॉन्च, मिले नए रंग और फीचर्स

2026 Kawasaki Ninja 250 और Z250 हुई लॉन्च, मिले नए रंग और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कावासाकी ने निंजा 250 फेयर्ड बाइक और Z250 नेकेड स्ट्रीट बाइक के 2026 वर्जन की घोषणा की है। इनमें नए रंगों के सााि ग्राफिक्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने ये 1 नवंबर, 2025 से जापान में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। 2026 निंजा 250 की शुरुआती कीमत 7,26,000 येन (4.37 लाख रुपए) और Z250 की शुरुआती कीमत 704,000 येन (4.24 लाख रुपए) है।

2026 कावासाकी निंजा 250 में क्या खास?

मुख्य बदलाव रंग विकल्पों और ग्राफिक्स में हैं। दो नए डुअल-टोन रंग पेश किए गए हैं- मेटैलिक कार्बन ग्रे विद मेटैलिक येलोइश ग्रीन और गैलेक्सी सिल्वर विद कैंडी पर्सिमोन रेड। पहला रंग मूलतः एक ऑल-ब्लैक शेड है जिसमें पीले-हरे रंग में स्पोर्टी ग्राफिक्स हैं। आप इस कंट्रास्टिंग शेड को फ्रंट काउल, साइड फेयरिंग और पिछली सीट के नीचे के पैनल पर देख सकते हैं।

2026 निंजा 250 का दूसरे रंग में लाल, काले और सफेद रंगों का एक रोमांचक मिश्रण इस्तेमाल किया गया है। डिजाइन के मामले में, 2026 निंजा 250 काफी हद तक पहले जैसी ही है। इसकी प्रमुख फीचर्स में इंटीग्रेटेड एलईडी पोजिशन लैंप के साथ ट्विन एलईडी हेडलैंप, कॉम्पैक्ट वाइजर, चौड़े क्लिप-ऑन हैंडलबार, स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीटें और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट शामिल हैं। बाइक में एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है जिसमें एक एनालॉग टैकोमीटर और एक मल्टी-फंक्शन एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले गियर पोजीशन, घड़ी, स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर, ओडोमीटर और फ्यूल एफिशिएंसी रीडिंग दिखाता है।

2026 कावासाकी Z250 में क्या खास?

Z250 मूल रूप से निंजा 250 जैसी ही है, बस इसमें फेयरिंग नहीं है। इसमें कुछ अन्य विशिष्ट विशेषताएं भी हैं जैसे हेडलैंप और फ्रंट काउल का अलग डिजाइन, हैंडलबार पर लगे रियर-व्यू मिरर, छोटा वाइज़र और अनोखे आकार के टैंक एक्सटेंशन। बाइक में एक विशिष्ट एलसीडी डिस्प्ले भी है जिसमें सुई-प्रकार का टैकोमीटर लगा है।

2026 कावासाकी Z250 एक ही रंग में उपलब्ध है- एबोनी विद मेटैलिक कार्बन ग्रे। पिछले मॉडल की तुलना में, हेडलैंप काउल, टैंक, श्राउड, मेन फ्रेम और टेल काउल के रंग में बदलाव देखे जा सकते हैं। ग्राफ़िक्स को भी अपडेट किया गया है।

इंजन, स्पेसिफिकेशन

दोनों बाइक्स में एक जैसा 248cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, पैरेलल 2-सिलेंडर इंजन है जो 35 PS और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ईंधन दक्षता 25.1 किमी/लीटर आंकी गई है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ब्रेकिंग सेटअप में 310 मिमी आगे और 220 मिमी पीछे डिस्क ब्रेक शामिल हैं। दोनों बाइक्स की सीट की ऊँचाई 795 मिमी है और ईंधन टैंक की क्षमता 14 लीटर है। आगे और पीछे के पहिये 17-इंच के हैं, जिनमें क्रमशः 110/70 और 140/70 टायर लगे हैं। Z250 का वज़न 164 किलोग्राम है, जबकि निंजा 250 2 किलोग्राम ज्यादा भारी है। दोनों बाइक्स का ग्राउंड क्लीयरेंस 145 मिमी है।

Created On :   7 Oct 2025 11:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story