Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन कमी आई, चांदी के दाम में आई तेजी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में भारी उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज (24 जून 2026, बुधवार) लगातार दूसरे दिन यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में 1,450 रुपए प्रति 10 ग्राम की नरमी देखने को मिली है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी में करीब 630 रुपए प्रति किलोग्राम तेजी आई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,33,220 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,45,350 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,219 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,069 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,119 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,069 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,219 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,180 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,069 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,219 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,119 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें 630 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,27,010 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   24 Jun 2026 12:40 PM IST











