Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम
आज (24 जून 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में इन दिनों गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल यह 80 डॉलर के नीचे बनी हुई है। इसी बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (24 जून 2026, बुधवार) भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपए और डीजल 98.80 रुपए प्रति लीटर है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर है। जबकि, हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर भी पेट्रोल 113.35 रुपए और डीजल 98.39 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.08 रुपए और डीजल के लिए 95.56 रुपए चुकाना होंगे। पटना में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 115.49 रुपए और डीजल 104.40 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (24 जून 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 76.88 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   24 Jun 2026 11:28 AM IST

Tags

Next Story