Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 99,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,08,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर का असर सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज (25 जून 2025, मंगलवार) जहां यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में बीते दिन के मुकाबले करीब 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में भी करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी आई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 99,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें भी भारी गिरावट देखन को मिली है। बीते कल की तुलना में सिल्वर के भाव करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिरे हैं। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी 1,08,900 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On :   25 Jun 2025 11:50 AM IST