Sona- Chandi Ka Bhav: सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, इतना सस्ता हो गया सोना- चांदी

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 98,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत1,08,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है। बात करें आज (26 जून 2025, गुरुवार) की तो, यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन कमी आई है। बीते दिन के मुकाबले इसका भाव करीब 350 रुपए प्रति 10 ग्राम तक टूटा है। वहीं सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में भी करीब 900 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी आई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
98,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें भी गिरावट देखने को मिली है। बीते कल की तुलना में आज सिल्वर का भाव करीब 900 रुपए प्रति किलोग्राम तक टूटा है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी 1,08,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On :   26 Jun 2025 11:30 AM IST