Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी के दाम में कोई खास बदलाव नहीं

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 94,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों लगातार उतार- चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है। बीते दिनों जहां दोनों ही धातुओं के रेट में कमी देखने को मिली थी। वहीं अब सोने के भाव एक बार फिर से बढ़ गए हैं। आज (28 अगस्त 2025, गुरुवार) तो यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में करीब 250 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। हालांकि, सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 94,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
94,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,750 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
94,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
94,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
94,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
94,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,750 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
94,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
94,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,750 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
94,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,02,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में प्रति किलोग्राम कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में आज भी अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।
Created On :   28 Aug 2025 12:31 PM IST