#GST के खिलाफ हड़ताल से कपड़ा उद्योग को 40 करोड़ का झटका

40 corers loss to the textile industry by striking against #GST
#GST के खिलाफ हड़ताल से कपड़ा उद्योग को 40 करोड़ का झटका
#GST के खिलाफ हड़ताल से कपड़ा उद्योग को 40 करोड़ का झटका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में GST के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन और हड़ताल अभी भी जारी हैं। GST लागू होने के बाद से ही कपड़ा व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक व्यापारियों की इस हड़ताल से कपड़ा व्यापार को अब तक करीब 40 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

जानकारों की मानें तो जीएसटी से पहले चल रही अनिश्चितताओं के चलते जून से ही कपड़ों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज हुई थी और जुलाई में ये बिल्कुल रुक गई है।
दरअसल व्यापारी धागे या कपड़े पर लगने वाले GST टैक्स को अप्रैल 2019 तक टालने की मांग कर रहे हैं।

सूरत में हड़ताल खत्म

देश के कपड़ा उद्योग के प्रमुख केंद्र सूरत में केन्द्र सरकार की तरफ से व्यापारियों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिलने के बाद यहां के कपड़ा व्यापारियों ने दो सप्ताह से जारी हड़ताल खत्म तर दी हैं। आपकों बता दें अकेले गुजरात में व्यापारियों की हड़ताल से 10 हजार करोड़ का नुक्सान हुआ है। सूरत के हजारों कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी की नई कर व्यवस्था के खिलाफ पिछले दो सप्ताह से अपनी दुकानें बंद रखीं हुई थी।कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी के खिलाफ हड़ताल और विरोध प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा वित्त मंत्री के साथ मुलाकात करने के बाद की है।

 

Created On :   19 July 2017 3:27 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story