अमेजन के फाउन्डर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स !

Amazon founder Jeff Bezos became the worlds richest man for a while
अमेजन के फाउन्डर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स !
अमेजन के फाउन्डर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स !

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। माइक्रोसॉफ्ट के फाउन्डर बिल गेट्स पर दुनिया सबसे अमीर आदमी का टैग लगा हुआ है। लेकिन ये टैग कुछ दे के लिए उसने छुन गया था। जी हां केवल 2 घंटे क लिए ये उनकी नंबर वन की जगह अमेजन के फाउन्डर जेफ बेजोस ने ले ली थी। ऐसा उनके शयरों में आए उछाल के कारण हुआ था। हालांकी 2 घंटे बाद दोबारा गेट्स ने अपनी जगह ले ली। 

फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ई-कॉमर्स रिटेल कंपनी अमेजन के 53 वर्षीय फाउन्डर बेजोन की वर्तमान में संपत्ति  90 अरब डॉलर हैं। बेजोस की संपत्ति में ये इजाफा उनकी कंपनी के शेयरों की कीमत में आई उछाल के चलते हुआ है। गुरुवार सुबह न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में अमेजन के शेयरों की कीमत 1.3 फीसदी बढ़कर 1,065.92 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई थी। ऐसे में कंपनी के 17 फीसदी शेयर के मालिक बेजोस की कुल संपत्ति 90.6 अरब डॉलर हो गई थी।

बता दें कि ब्लूमबर्ग के इंडेक्स में माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक 61 वर्षीय बिल गेट्स मई 2013 से ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे। वहीं इस साल मार्च में बेजोस दुनिया के रईसों की इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए थे। बीते 8 नवंबर को अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रपति बनने के बाद से शेयर बाजारों में तेजी आई है। इसका सबसे अधिक लाभ अमेजन को ही मिला। बेजोस पर लिखी एक किताब लिखी गई हैं, जिसका नाम  "द एवरिथिंग स्टोर: जेफ बेजोस ऐंड द ऐज ऑफ ऐमजॉन" हैं। किताब में बेजोस की कई ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जिसे बहुत कम लोग जानते होंगे। 

12 जनवरी, 1964 को जन्मे ऐमजॉन के सीईओ जेफ बेजोस के जैविक पिता टेड जोर्गेनसेन की उनकी मां जैकलीन से मुलाकात हुई और दोनों डेटिंग करने लगे। उस वक्त दोनों ही हाई स्कूल में थे। तब जोर्गेनसेन 18 और जैकलीन महज 16 साल की थीं। उसी दौरान जैकलीन प्रेगनेंट हो गईं। दोनों ने मेक्सिको जाकर शादी कर ली और वहीं बस गए। बेजोस के पिता जोर्गेनसेन एक रिटेल स्टोर में काम करने लगे और प्रति घंटे 1.25 डॉलर कमाते थे।  ये बहुत ज्यादा कमाई नहीं थी, इसके अलावा उन्हें शराब पीने की भी लत थी। जल्द ही दोनों का तलाक हो गया और उनकी मां जैकलीन ने 1968 में जैकलीन ने मिगुएल बेजोस से दूसरी शादी की। बेजोस की बयॉग्रफी लिखने वाले ब्रैड स्टोन की मानें तो बचपन में उन्हें जिन दुखों का सामना करना पड़ा, उनसे ही उन्हें इतनी मजबूती मिली कि वह इस मुकाम पह पहुंच सके।
 

Created On :   28 July 2017 1:49 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story