Amazon ने इंडिया में किया 1680 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

Amazon invested 1680 crores in India
Amazon ने इंडिया में किया 1680 करोड़ का इन्वेस्टमेंट
Amazon ने इंडिया में किया 1680 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज तेजी से बढ़ते जा रहा है। फ्लिपकार्ट, स्नैपडिल जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अब अमेरिकन ई-कॉमर्स कंपनी भारत में अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपनी इंडियन यूनिट में 1,680 करोड़ का और इन्वेस्टमेंट किया है। इस बात की जानकारी अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने दी। यह इन्वेस्टमेंट अमेजन की भारत में 5 अरब डॉलर निवेश की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

अमेजन इंडिया में तेजी से बढ़ रहे ई-कॉमर्स मार्केट में अपना दबदबा कायम रखना चाहती हैं। इसी के चलते कंपनी ने यहां 1,680 करोड का इन्वेस्टमेंट किया है। इससे कंपनी को बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। अमेजन इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि हम भारत में ऑनलाइन बिजनेस को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पूरे फंड को विकास के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा के लिए इन्वेस्ट किया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने जून 2016 में 3 अरब डॉलर इन्वेस्ट करने की बात कही थी। इससे पहले भी कंपनी ने 2 अरब डॉलर इन्वेस्ट करने की घोषणा की थी।

Created On :   6 July 2017 5:48 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story