पड़ोसी की बेनामी संपत्ति का पता बताकर आप भी बन सकते हैं करोड़पति

Benami properties information shared with IT and get 1 crore rupees
पड़ोसी की बेनामी संपत्ति का पता बताकर आप भी बन सकते हैं करोड़पति
पड़ोसी की बेनामी संपत्ति का पता बताकर आप भी बन सकते हैं करोड़पति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेनामी संपत्ति का पता लगाने और ऐसे लोगों पर नकेल कसने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने एक नई योजना निकाली है। इस योजना के तहत बेनामी संपत्ति का पता बताने वाले शख्स को सरकार की ओर से इनाम के रूप में 15 लाख रुपए से 1 करोड़ तक की राशि मिल सकती है। यानि अब आप भी अपने पड़ोसी या किसी अन्य की बेनामी संपत्ति के बारे में जानकारी देकर करोड़पति बन सकते हैं।

इस योजना को अगले महीने से लागू किया जा सकता है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) के अधिकारी जो कि इस नीति को बनाने का हिस्सा है, उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्ति का ब्यौरा देने वाले शख्स की पहचान को गुप्त रखा जाएगा। साथ ही उसको कम से कम 15 लाख और ज्यादा से ज्यादा एक करोड़ रुपए भी दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा किसी भी परिस्थिति में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम सामने नहीं लाया जाएगा।

CBDT के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि अगर हम मुखबिरों की मदद लेते हैं तो इस ऑपरेशन में आसानी और तेजी से कामयाबी हाथ लग सकती है। अगर हम मुखबिरों को इनाम में अच्छी राशि देते हैं तो देशभर में बेनामी संपत्ति रखने वालों को आसानी से पकड़ा जा सकता है। एक बार इस नीति को वित्त मंत्रालय द्वारा अनुमति मिल जाती है तो सीबीडीटी इसे जल्द ही लागू कर देगी।

एक अधिकारी ने कहा कि प्रावधान की कमी के कारण पिछले साल बेनामी संपत्ति को लेकर कानून शुरु किया गया था। बेनामी संपत्ति का ब्यौरा देने वाले व्यक्ति को इनाम देना प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय के लिए सामान्य बात है। इस ऑपरेशन के प्रभावी तरीके के बारे में बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि आयकर विभाग और प्रशासन दोनों के लिए ही बेनामी संपत्ति का पता लगाना बहुत मुश्किल काम होता है।

Created On :   23 Sept 2017 6:44 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story