बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अरबपति करोबारी विजय शेखर शर्मा का मजाक उड़ाया जा रहा है। पहले भी उनका मजाक सोशल मीडिया पर उड़ाया जा चुका है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दिसंबर 2017 में विजय ने भारतीय सशस्त्र बलों को 501 रुपए दान किए थे। इसका स्क्रीनशॉट लेकर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था, उस समय भी लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था।
- पहले दिन इंग्लैंड 205 रन पर सिमटा, भारतीय टीम 181 रन से पीछे
- 6 दिन पहले भाजपा में शामिल हुए 88 साल के श्रीधरन CM कैंडिडेट होंगे, विधानसभा चुनाव लड़ेंगे
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही हटाई जाएगी EVM
- ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: बेंगलुरु देश का सबसे अच्छा शहर, इंदौर 9वें नंबर पर
11 हजार करोड़ी Paytm मालिक ने दान किए 10 हजार, सोशल मीडिया पर ट्रोल

हाईलाइट
- विजय ने ट्विटर पर मोबाइल मैसेज का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया।
- एक ट्वीटर यूजर ने लिखा पेटीएम की दौलत 1.7 बिलियन डॉलर है।
- केरल में बाढ़ से आई तबाही के बाद दान करने का सिलसिला जारी है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Paytm और 1.7 बिलियन (लगभग 11 हजार करोड़) की अकूत संपत्ति के मालिक को इन दिनों ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के कारण लोग विजय शेखर शर्मा का मजाक उड़ा रहे हैं। विजय ने ट्विटर पर मोबाइल मैसेज का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें केरल बाढ़ के लिए 10 हजार रुपए दान करने की बात लिखी थी। इस पोस्ट के बाद लोगों ने ट्विटर पर ही उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा पेटीएम की दौलत 1.7 बिलियन डॉलर है, लेकिन भारतीय युवा उद्यमी 10 हजार रुपए दान करके अपनी कंपनी का प्रचार कर रहे हैं। बता दें कि केरल में बाढ़ से आई तबाही के बाद दान करने का सिलसिला जारी है। तेलंगाना, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे दर्जनों राज्य करोड़ों रुपए राहत के लिए दे चुके हैं। इसके अलावा पूरे देश के लोग जगह-जगह से मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद के लिए पैसे दान कर रहे हैं। पैसे के अलावा कपड़े और खाने की चीजें भी इकट्ठा करके लोग केरल भेज रहे हैं। विजय शेखर ने शुक्रवार को स्क्रीनशॉट ट्वीट किया था। हालांकि, आलोचना के बाद विजय शेखर शर्मा ने अपना ट्वीट हटा लिया। बता दें कि Paytm के जरिये लोग 48 घंटे में करीब 10 करोड़ रु. राहत कोष में भेज चुके हैं। अपना पक्ष रखते हुए विजय शेखर शर्मा ने कहा कि उन्होंने दूसरों को प्रेरित करने के लिए ट्वीट किया था।
Paytm founder @vijayshekhar Sharma, The youngest Indian billionaire with net worth of $1.7 billion did a self promotion by posting a screenshot of him donating a huge amount Rs.10000 via his @Paytm app towards #KeralaFloods. Deleted it later. pic.twitter.com/ML7GHh1Y8i
— Unofficial Sususwamy (@swamv39) August 18, 2018

कमेंट करें
कमेंट पढ़े


pawan August 19th, 2018 16:56 IST
shame such a billionaire
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।