Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में कितने घट गए दाम

सोना- चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में कितने घट गए दाम
  • 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • चांदी की कीमत 1,15,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। इस बीच सप्ताह के तीसरे दिन (20 अगस्त 2025, बुधवार) दोनों ही धातुओं की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में जहां करीब 600 रुपए तक की गिरावट देखी गई है। वहीं सफेद धातु यानि कि चांदी का भाव 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक टूटा है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। ऐसे में यदि आप गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

91,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

91,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

91,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

91,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

91,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

91,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

91,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

91,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है और यह फिलहाल 1 लाख 16000 रुपए के नीचे आ गई है। ऐसे में अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,15,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।

Created On :   20 Aug 2025 12:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story