Sona- Chandi Ka Bhav: लगातार बढ़ रहे हैं सोने के दाम, चांदी की चमक भी तेजी आई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इसी के साथ दोनों ही धातुओं की कीमतें नए पीक पर जा पहुंची हैं। आज (09 अक्टूबर 2025, गुरुवार) लगातार चौथे दिन यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में करीब 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव भी 3,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़े हैं।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,15,190 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,090 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,760 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,24,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13610 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13610 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,760 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,24,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13610 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,760 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,24,090 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,13,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,23,990 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में करीब 3000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,60,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   9 Oct 2025 11:42 AM IST