Sona- Chandi Ka Bhav: करवाचौथ पर बढ़ी सोने की चमक, चांदी के भाव भी नए पीक पर पहुंचे

करवाचौथ पर बढ़ी सोने की चमक, चांदी के भाव भी नए पीक पर पहुंचे
भारतीय सर्राफा बाजार में सोनै (Gold) की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,15,410 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,310 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ के मौके पर भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इसी के साथ दोनों ही धातुओं की कीमतें नए पीक पर जा पहुंची हैं। आज (10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार) लगातार पांचवें दिन यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में करीब 220 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में भी करीब 7,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की जबरदस्त तेजी आई है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,15,410 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,310 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,13,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,24,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,13,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,24,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,13,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,24,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,13,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,24,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,13,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,24,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,13,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,24,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,13,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,24,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,13,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,24,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में करीब 7,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,67,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :   10 Oct 2025 11:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story