Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी के रेट हुए अपडेट, जानिए आज प्रमुख शहरों में कितनी बदल गई कीमतें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इन दिनों लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस पूरे सप्ताह में दोनों ही धातुओं के दाम कई बार बढ़े और मामूली सी राहत भी मिली। फिलहाल, आज (04 अप्रैल 2026, शनिवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम भी ज्यों के त्यों बने हुए हैं।
बता दें कि, एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,37,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हुई थी। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,700 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ी थी है। फिलहाल, जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,49,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,37,262 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,49,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,37,112 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,49,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,37,162 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,49,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,37,112 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,49,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,37,262 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,49,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,37,112 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,49,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,37,262 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,49,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,37,162 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें भी कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। एक दिन पहले इसकी कीमत करीब 2,810 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़ी थीहै। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 233,320 रुपए प्रति किलोग्राम बना हुआ है। बता दें कि, 29 जनवरी 2026 को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
Created On :   4 April 2026 11:51 AM IST












