Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार- चढ़ाव के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है और यह 63 डॉलर प्रति बैरल के नीचे जा पहुंची है। इस बीच आज (11 अक्टूबर 2025, शनिवार) सुबह राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, ईंधन के रेट रेट ज्यों के त्यों बने हैं यानि कि पुराने रेट पर ही ईंधन उपलब्ध होगा। लेकिन, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने मिलेगा।
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज लखनऊ में पेट्रोल 04 पैसे कम होकर 94.69 रुपए और डीजल 05 पैसे घटकर 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं गुड़गांव में पेट्रोल 35 पैसे कम होकर 95.30 रुपए और डीजल 33 पैसे घटकर 87.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, नोएडा में पेट्रोल 07 पैसे बढ़कर 95.12 रुपए और डीजल 10 पैसे महंगा होकर 88.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बैंगलोर में भी पेट्रोल 06 पैसे और डीजल 05 पैसे महंगा होकर क्रमश: 102.98 रुपए और 91.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन की तुलना में गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (11 अक्टूबर 2025) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 62.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 65.28 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   11 Oct 2025 10:32 AM IST