न्यू कार: Lexus NX 350h भारत में नए कलर और फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी टोयोटा (Toyota) के स्वामित्व वाली लग्जरी कार निर्माता लेक्सस (Lexus) ने भारत में अपनी नई एसयूवी एनएक्स 350एच (Lexus NX350h) को लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में कंपनी की ओर से कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इनमें नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं। साथ ही इसमें फीचर्स और सेफ्टी को भी अपग्रेड किया गया है।
खास बात यह कि, इन अपग्रेड्स के बावजूद कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 68.02 लाख रुपए से 74.98 लाख रुपए के बीच है। इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन या नजदीकी लेक्सस डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होगी। आइए जानते हैं एसयूवी की खूबियां...
2025 Lexus NX 350h: वेरिएंट और कलर ऑप्शन
नई लेक्सस NX 350h चार वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। इनमें एक्सक्वीजिट (Exquisite), ओवरट्रेल (Overtrail), लग्जरी (Luxury) और F-Sport (एफ-स्पोर्ट) शामिल हैं। एसयूवी में दो नए कलर जोड़े गए हैं। जिसमें रेडिएंट रेड और व्हाटल नोवा शामिल है। रेडिएंट रेड कलर Exquisite, Luxury और F-Sport वेरिएंट्स में मिलेगा, जबकि व्हाइट नोवा Exquisite, Luxury और Overtrail ट्रिम्स में उपलब्ध होगा।
2025 Lexus NX 350h में क्या खास?
लेक्सस का कहना है कि, नए मॉडल में नॉइज कम करने के लिए पीछे की तरफ एक्स्ट्रा इंसुलेशन मटेरियल लगाया है। साथ ही एयर कंडीशनिंग सिस्टम में भी अपग्रेड किया गया है, जिसमें केबिन के अंदर एयर की क्वालिटी बेहतर करने के लिए एक मोटा फिल्टर लगाया गया है। एयर कंट्रोल सिस्टम को भी री-कैलिब्रेट किया गया है, जिससे ईंधन की बचत हो सकती है।
2025 Lexus NX 350h: पावरट्रेन
इस एसयूवी में 2.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 259-वोल्ट की बैटरी से जुड़ा है, जो 240 बीएचपी और 239 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। हाइब्रिड पावरट्रेन CVT से जुड़ा है और इसमें पैडल शिफ्टर्स भी हैं।
Created On :   20 Aug 2025 11:33 PM IST