#birthday special: जानिए कैसे बिल गेट्स बने दुनिया के धन कुबेर

#birthday special: Know How Bill Gates Became the Worlds Richest man
 #birthday special: जानिए कैसे बिल गेट्स बने दुनिया के धन कुबेर
 #birthday special: जानिए कैसे बिल गेट्स बने दुनिया के धन कुबेर

डिजिटल डेस्क,न्यूयॉर्क। दुनिया के सबसे अमीर शख्स, दुनिया के दूसरे सबसे बड़े दानादाता और माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स आज (28 अक्टूबर) 62 साल के हो गए। यूं तो हर साल उनका बर्थडे खास ही रहता होगा, उनके परिवार के लिए भी और दूसरों के लिए भी लेकिन इस साल के उनके जन्मदिन को शायद इतिहास में जरूर याद किया जाएगा। इसकी वजह उनका एक प्रतिद्वंदी हैं। दरअसल अपने बर्थ डे के ठीक एक दिन पहले बिल गेट्स को Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस ने पछाड़ कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज अपने सर पहन लिया है। 

27 अक्टूबर को शाम होते तक बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए और अगले दिन  28 अक्टूबर को फोर्ब्स ने अपनी सूची में नंबर वन पोजिशन पर बेजोस को जगह दे दी। नंबर वन बनने के बाद ऐसा शायद पहली बार हो रहा है जब बिल गेट्स अपना जन्मदिन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स के रूप में मना रहे हैं, लेकिन वो कारोबार की दुनिया के एक मंझे हुए बिजनेसमैन है पुरी दुनिया को उम्मीद है कि उन्हें दोबारा नंबर वन बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। आइए जानते है बिल गेट्स के बर्थडे पर कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स।

17 की उम्र में बेचा अपना पहला कंप्यूटर प्रोग्राम

बिल गेट्स का जन्‍म 1955 में 28 अक्‍टूबर को हुआ। उनका पूरा नाम हेनरी विलियम बिल गेट्स है। बिल गेट्स ने कारोबार की दुनिया में काफी कम उम्र में अपने पैर जमाना शुरू कर दिया था। बचपन से पढ़ाई-लिखाई में तेज गेट्स ने महज 17 साल की उम्र में अपना पहला कंप्यूटर प्रोग्राम बेच दिया था। 

अच्छे मार्क्स की बदौलत उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल गया था, लेकिन उन्होंने अपनी कंपनी स्थापित करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी। उन्होंने और उनके एक दोस्त ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का सपना देखा। बिल गेट्स और पॉल एलन की कंपनी मुनाफा कमाने की स्थिति में आई तो बिल ने कहा चूंकि ज्यादा मेहनत वो करते हैं तो बंटवारा 60 : 40 का होगा। समय के साथ ये 70 और तीस का हो गया। देखते ही देखते माइक्रोसॉफ्ट और विशाल बनती गई और बिल की पॉल से दूरी भी बढ़ती गई। कड़वाहट इतनी बढ़ गई कि बिल ने पॉल से बात बंद कर दिया। पॉल की जिंदगी में तमाम परेशानियां आईं, बिल ने पॉल से बात नहीं की। पॉल इस बात से बुरी तरह टूट गए। माइक्रोसॉफ्ट के शेयर के चलते पॉल भी बहुत अमीर हैं, लेकिन बिल से आगने नहीं निकल पाए। कहा जाता है कि दोनों दोस्तों को अपनी सबसे अजीज दोस्ती टूटने का गम आज भी है।

अमीर बनने के बाद भी गर्लफ्रेंड को नहीं दिया धोखा, आज तक कायम है रिश्ता

साल 1992 में वो अमरीका के सबसे अमीर आदमी बन गए। बावजूद इसके उनके सिर पर सक्सेस का घंमड सवार नहीं हुआ। 1994 में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेलिंडा फ्रेंच से 1 जनवरी को शादी की और शादी के एक साल बाद 1995 में गेट्स दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए। बिल की दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियों के नाम है फोएबे और जेनिफर। बेटे का नाम है रौरी। 

गेट्स के बच्चों को पैतृक संपत्ति में कोई सीधा हिस्सा नहीं मिलेगा। बिल का कहना है कि उनके बच्चों को सबसे अच्छी शिक्षा मिलेगी। उसके खर्च के लिए उन्हें परेशान नहीं होना होगा। मगर कमाई के मामले में उन्हें अपना रास्ता खुद बनाना होगा।

बिल गेट्स ने पैसों के मामले में ही नहीं दिलदारी के मामले में भी काफी अमीर है। विल गेट्स ने पत्‍नी मेलिंडा गेट्स के साथ मिलकर उन्‍होंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन बनाई जो 2000 से अब तक 30 अरब डॉलर चैरिटी में दे चुकें हैं।

Created On :   28 Oct 2017 9:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story