BSNL के कर्मचारियों को 20 मार्च तक मिल सकती है सैलरी !

BSNL employees can get salary for February month till March 20 !
BSNL के कर्मचारियों को 20 मार्च तक मिल सकती है सैलरी !
BSNL के कर्मचारियों को 20 मार्च तक मिल सकती है सैलरी !

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रही सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के कर्मचारियों को सैलरी की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। बता दें कि BSNL ने अब तक अपने करीब 1.76 लाख कर्मचारियों को फरवरी की सैलरी नहीं दी है। कर्मचारी संघ ने दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर जल्द समाधान के लिए कहा है। हालांकि अब तक कर्मचारियों को हर महीने के आखिरी या अगले महीने के पहले वर्किंग डे तक सैलरी मिल जाती थी। यह पहली बार है, जब BSNL के देशभर के कर्मचारियों की सैलरी अटकी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन कर्मचारियों को होली के त्यौहार से पहले सैलरी मिल सकती है। BSNL 20 मार्च तक अपने आंतरिक संसाधनों से कर्मचारियों के 850 करोड़ रुपए के वेतन का भुगतान करेगी। 

उम्मीद
इस संबंध में BSNL के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव के अनुसार, इस महीने कंपनी को आंतरिक संसाधनों से 850 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। इस राशि से कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जाएगा, इसके बाद वेतन का कोई बकाया नहीं बचेगा। 

इतना होता है खर्च
आपको बता दें कि BSNL के कर्मचारियों पर कंपनी हर महीने 1200 करोड़ रुपए खर्च करती है। ऐसे में BSNL की करीब 55 फीसदी आमदनी वेतन के भुगतान में जाती है। वहीं, कंपनी का वेतन बिल सालाना 8 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, जबकि कंपनी की आमदनी स्थिर है। सीधे तौर पर देखें तो एक ओर जहां BSNL का खर्च बढ़ रहा है वहीं आमदनी स्थिर है। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक अगले 5 से 6 साल में BSNL के 50 प्रतिशत कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। 
 

Created On :   14 March 2019 10:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story