साल 2022 तक बीयर से चलेंगे वाहन !

By year 2022 cars and other vehicles can be driven through Beer
साल 2022 तक बीयर से चलेंगे वाहन !
साल 2022 तक बीयर से चलेंगे वाहन !

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आज तक आपने केवल बीयर को लोगों को पीते हुए देखा होगा। महिलाएं कभी-कभी बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए अपने बाल धोती हैं, लेकिन जल्द ही आप इससे गाड़ियां भी चलते देख सकेंगे। ईंधन की समस्या से दुनिया के कई देश जूझ रहे हैं और अगर ऐसा संभव हुआ तो ये समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी और अपनी गाड़ी को बीयर से चला सकेंगे। ये सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन साइंस ने तेल का ऑप्शन बीयर में ढूंढ निकाला है। अगर ये संभव हुआ तो तेल की महंगाई से जल्द ही निजात मिलेगी और बीयर पीने के साथ-साथ आप इससे अपनी गाड़ी भी चला सकेंगे।

ये भी पढ़े- गुजरात नतीजों से सबक लेगी मोदी सरकार, अगले बजट में ग्रामीण क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

दरअसल यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की जिसमें पाया गया कि बीयर में पाए जाने वाले एथेनॉल को ब्यूटेनॉल में बदला जा सकता है, जो कि पारंपरिक ईंधन का एक बढ़िया विकल्प है। दुनिया के कई देश पारंपरिक ईंधन की जगह ब्यूटेनॉल को अपना रहे हैं। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई कि 2022 तक बियर से गाड़ियों को चलाना संभव हो सकता है। एथेनॉल अल्कोहल में पाया जाने वाला एक प्रमुख तत्व है। दुनिया की कई जगहों पर इसे पेट्रोल की जगह इस्तेमाल किया जा रहा है। 

                             Image result for vehicles

हालांकि एथेनॉल ईंधन का एक आदर्श रिप्लेसमेंट नहीं है, क्योंकि इसमें एनर्जी डेन्सिटी काफी कम होती है और मौजूदा इंजनों के लिए भी ये बेहतर नहीं है, लेकिन वैज्ञानिकों ने बीयर में मौजूद एथेनॉल को एक अलग तरह से इस्तेमाल करने का तरीका इजाद किया है, जो इंजनों के लिए उपयुक्त होगा। इस रिसर्च पर काम कर रहे एक प्रोफेसर ने बताया कि ब्यूटेनॉल का  ईंधन के रूप में प्रयोग करने का सबसे बड़ा मुनाफा ये होगा कि वर्तमान पेट्रोल कारों में नहीं के बराबर परिवर्तन कर इसे यूज़ में लिया जा सकता है।

 

Created On :   22 Dec 2017 1:17 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story