2019 चुनाव है खास, मोदी सरकार के साथ चले जाएंगे 'भारत के अच्छे दिन'

christopher wood say india story would be damaged if modi is not re elected
2019 चुनाव है खास, मोदी सरकार के साथ चले जाएंगे 'भारत के अच्छे दिन'
2019 चुनाव है खास, मोदी सरकार के साथ चले जाएंगे 'भारत के अच्छे दिन'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भारतवासियों के लिए भी काफी अहम माने जा रहे हैं। कारण है कि इस चुनाव में मोदी सरकार की हार और जीत के साथ भारत के अच्छे दिनों की डोर भी जुड़ी हुई है। यह हमारा नहीं बल्कि इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी CLSA के मुख्य रणनीतिकार क्रिस्टोफर वुड का कहना है। उन्होंने सचेत किया है कि अगर पीएम मोदी अगला चुनाव हारते हैं तो यह भारत के लिए अच्छा नहीं होगा।

इस बारे में बात करते हुए क्रिस्टोफर वुड ने अपने साप्ताहिक समाचार पत्र "ग्रीड ऐंड फीयर" में लेख लिखा है। वुड ने लिखा है कि अभी भी भारत की स्टॉक मार्केट से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने लिखा है कि म्यूचुअल फंड रिस्क लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि स्टॉक मार्केट में गिरावट है। अच्छी खबर यह है कि पैसे का अंतर्वाह (Inflow) कम है, लेकिन यह पूरी तरह रुका नहीं है।

वुड ने बताया है कि भारत के लिए साल 2018 अब तक अच्छा नहीं रहा है। इसका बड़ा कारण बॉन्ड मार्केट में आई गिरावट है। वुड ने लिखा कि भारतीय करंसी पर रिस्क तेल की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से बना हुआ है। उनका मानना है कि आने वाले वक्त में भारत का प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिका में डॉलर का प्रदर्शन कैसा रहता है।

  • वुड के अनुसार मिड कैप सेगमेंट बाकी स्टॉक्स से बेहतर करेगा।
  • वुड ने म्यूचुअल फंड को भी रिस्क भरा बताया।
  • भारत का भविष्य अमेरिकी डॉलर पर निर्भर है।
  • अभी भी भारत की स्टॉक मार्केट से काफी उम्मीदें हैं।

Created On :   20 April 2018 9:08 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story